“मन की बात”कार्यक्रम के उपरांत शक्तिकेन्द्र प्रभारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री झा नें कहा कि देश अव चुनाबी मोड में आ गया है हमें बूथों पर लड़ाई लड़नी है।मंडल अध्यक्ष श्री झा ने शक्तिकेंद्र प्रभारियों को बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए महिलाओं,युवाओं,दलितों एवं अतिपिछड़ा समाज से कम से कम 30 सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोरनें एवं उन्हें संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने सहित कई चुनावी मन्त्र शक्तिकेंद्र प्रभारियों को दिए।श्री झा ने सभी बूथों पर घर घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का आह्वान किया।मंडल अध्यक्ष श्री झा ने *अबकी बार 350 पार, फिर बनेंगें मोदी सरकार* का संकल्प शक्तिकेंद्र प्रभारियों को दिलाया।बैठक में अमरेंद्र कुमार सिंह,मिंकू कुमार यादव,सत्येंद्र कुमार चौधरी,जयमंगल ठाकुर,कपिलदेव महतो,मदनमोहन झा सहित सभी शक्तिकेंद्र प्रभारी मौजूद थे।