हालही मे रिलीज़ हुई अलिया भट्ट स्टारर फ़िल्म राज़ी ने कर लिया है 100 करोड़ का माइलस्टोन पार| राज़ी फ़िल्म से रिलीज़ होने से पहले ही इस फ़िल्म को बहुत चर्चा और प्रशंसा मिल रही थी और जबसे यह फ़िल्म परदे पे आई है इसने खूब कमल किया है | अलिया भट्ट बन गयी है बॉलीवुड कि दूसरी महिला अभिनेता जिसने 100 करोड़ के क्लब मे अपनी जगहा हासिल कि है | हलाकि इस फ़िल्म को सराहा जा रहा था लेकिन इतने कम समय मे इसका इतना सफल होना बहुत ही बड़ी उपलव्धि मना गया है |
इस 100 करोड़ क्लब मे अपना सिक्का पहले ज़माने वाली अभिनेत्री है कंगना रनौत है जिनकी फ़िल्म ‘तनु वेड्स मनु 2’ ने अपना नाम इन फिल्मो मे दर्ज करवाया था और 2015 मे 150 करोड़ से ज़ादा कि कलेक्शन करी थी |
राज़ी एक ऐसी फ़िल्म है जिसमे महिला यानि अलिया का किरदार मुख्य भूमिका मे है और इसी कारण इस फ़िल्म का 100 करोड़ क्लब मे जाना इतना खास है | फिलहाल इस फ़िल्म ने 102.50 करोड़ अपने हिस्से मे कर लिए है | अब देखना यह है कि आगे के सफर मे राज़ी कितना कमल कर सकती है और कितनी ऊँची उड़ान भर सकती है |